फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: पुलिस ने जंगल में बरामद किया सवा आठ माह के नवजात का शव, जंगली जानवरों ने नोंचा

Sat, 31 Jan 2026 08:22 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

चमोली कोतवाली के अंतर्गत भू लगा खैनुरी गांव के बराली तोक के जंगल में पुलिस ने एक नवजात का शव बरामद किया है। शव को जंगली जानवरों ने कुछ जगहों पर नोंच दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


चमोली कोतवाली के थानाध्यक्ष अनुरोध व्यास ने बताया कि शनिवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की ओर से अपराह्न करीब सवा दो बजे कोतवाली पुलिस को जंगल में नवजात का शव पड़ा होने की सूचना दी गई। जिस पर पुलिस टीम क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता के साथ मौके पर पहुंची।

आशा कार्यकर्ता ने बताया कि शव करीब सवा आठ माह का है। उन्होंने बताया कि शव को सिर की तरफ से जंगली जानवरों ने नोंच दिया है। शव का पोस्टमार्टम कर डीएनए सुरक्षित रखा जाएगा। पुलिस द्वारा भू लगा खैनुरी गांव में गर्भवती महिलाओं की जानकारी भी ली गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार को भी पुलिस टीम गांव में पूछताछ के लिए जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें