फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ सकती है बीजेपी विधायक चैंपियन के समर्थकों की मुसीबत, गिरफ्तारी न होने पर जल्द होगी कुर्की

Tue, 23 Apr 2019 10:06 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होने के बाद खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के तीन समर्थकों की मुसीबत बढ़ती जा रही है। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद तीनों गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे हैं। अगर तीनों की जल्द गिरफ्तारी या कोर्ट में सरेंडर नहीं होते हैं तो पुलिस कुर्की की तैयारी करेगी। वहीं, पुलिस तीनों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापा मार रही है।

विज्ञापन


खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के बीच हुए विवाद के बीच चैंपियन समर्थकों फुरकान, पहल सिंह और पप्पू ने प्रेसवार्ता कर कर्णवाल व उनकी पत्नी वैजयंती माला पर अमर्यादित टिप्पणी की थी।

 27 मार्च को वैजयंती माला की ओर से सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी गई थी। आरोप लगाया था कि तीनों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अनुसूचित समाज की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में जांच के लिए तीनों को सहयोग करने के निर्देश दिए थे, लेकिन तीनों जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। इसकी जानकारी पुलिस ने कोर्ट में दी तो कोर्ट ने तीनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।

इसके बाद तीनों गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गए। तीनों ने अपने मोबाइल भी बंद कर लिए हैं। पुलिस लगातार उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। साथ ही उनके करीबियों पर नजर रख रही है। सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि तीनों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें