दूसरे पक्ष ने छात्र से मारपीट का लगाया आरोप
छात्र कबीर के पिता महेश कंडवाल ने भी पुलिस को शिकायत देकर शिक्षकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पुत्र कबीर कंडवाल राजकीय पॉलिटेक्निक में सिविल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष का छात्र है। उसने चार जून को आयोजित परीक्षा में हो रही नकल का विरोध किया था।
आरोप है कि इसके बाद ड्यूटी पर तैनात एक शिक्षिका के कहने पर छात्र को कक्ष से बाहर बुलाया गया, जहां एक प्रवक्ता ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बाद में छात्र को एक अन्य कक्ष में ले जाकर विभागाध्यक्षों समेत चार लोगों ने पैसे की मांग की, मारपीट की और घटना की जानकारी किसी को देने पर परीक्षा में फेल कराने तथा जान से मारने की धमकी दी। परिजनों का आरोप है कि अगले दिन कॉलेज पहुंचने पर उनके साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई।
ये भी पढे़ं...Haridwar Bus Fire: हरिद्वार में यात्री बस में लगी भीषण आग, देखते ही देखते बनी आग का गोला; दूर तक दिखीं लपटें
पॉलिटेक्निक संस्थान में हुए विवाद के मामले में दोनों पक्षों की ओर से आई शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं। इस प्रकरण की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज का भी अवलोकन किया जा रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। - प्रमोद कुमार, एसपी सिटी