फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय हत्याकांड: शूटरों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस

Sun, 02 Feb 2014 11:39 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगवार के चलते अनिल उर्फ संजय की हत्या करने वाले शूटरों तक पहुंचने के लिए पुलिस टीमें दिल्ली, गाजियाबाद और बुलंदशहर में दबिश दे रही हैं। दिल्ली और यूपी पुलिस की मदद भी ली गई है।
विज्ञापन


रायपुर क्षेत्र के आनंदग्राम में रह रहे यूपी के इनामी बदमाश अनिल की शुक्रवार सुबह बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

नाम बदलकर था यहां
अनिल यहां संजय नागर बनकर प्रॉपर्टी डीलिंग कर रहा था। अनिल गाजियाबाद के समीप गांव बल्ली का बताया गया है। दून में उसने अपना असली पता और नाम नहीं बताया था।

पढ़ें,सोशल साइट पर जान से मारने की धमकी

अनिल बुलंदशहर में हत्या के मामले आजीवान करावास की सजा काट रहा था। पैरोल पर छूटने के बाद वह फरार हो गया।

यूपी में गिरफ्तारियां
पुलिस ने यूपी में करीब आधा दर्जन ऐसे लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे अनिल की रंजिश थी। बुलंदशहर में सुंदर राठी गिरोह के सदस्य की भी पूर्व में अनिल हत्या कर चुका है।
विज्ञापन


पढ़ें,सामान के साथ पिस्टल भी ले उड़े चोर

पुलिस इस गिरोह से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। उनके मोबाइल नंबरों को भी सर्विलांस पर लिया गया है।

पढ़ें,ये होंगे हरीश रावत की राह के रोड़े

मोबाइल नंबरों से पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। जिनकी घटना के एक दिन पहले और घटना को अंजाम देने के बाद मोबाइल पर बात हुई है, उन पर नजर रखी जा रही है। लेकिन पुलिस शूटरों तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें