रविवार को आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी का सबसे बड़ा मुकाबला है। जिसे देखते हुए पुलिस विभाग मुस्तैद हो गया है। आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबले के दौरान देहरादून में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके मद्देनजर जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन ने धारा 144 लागू कर दी है।
विज्ञापन
2 of 6
पुलिस तैनात
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी के अनुरोध पर डीएम ने यह आदेश जारी किया है। इसके साथ ही घंटाघर पर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
डीएम का कहना है कि क्रिकेट मैच के दौरान और उसके बाद किसी को भी कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। डीएम ने पुलिस अफसरों को निर्देशित किया है कि वे हुड़दंगियों पर नजर रखें और अप्रिय स्थिति बनने पर सख्ती से निपटें।
4 of 6
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी
- फोटो : SELF
उल्लेखनीय है कि 4 जून को चैंपियन ट्रॉफी के लीग मैच में भारत की पाक पर जीत जाने के बाद रात में क्रिकेट प्रेमियों ने घंटाघर पर बवाल कर दिया था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी थी, जिसमें कई लोग चोटिल हो गए थे। घटना से सबक लेते हुए पुलिस-प्रशासन इस बार पहले से ही सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
5 of 6
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने डीएम को पत्र लिखकर घंटाघर समेत संवेदनशील इलाकों में मैच के दौरान धारा-144 लगाने का अनुरोध था। एसएसपी के अनुरोध पर धारा 144 लगा कर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती कर दी गई है।
दूसरी ओर एसएसपी का कहना है कि पुलिस की ओर से सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। घंटाघर के आसपास बैरीकेडिंग करने के साथ ही पीएसी और पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। एसपी सिटी, सीओ, कोतवाली व थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे मैच के दौरान और उसके बाद भी क्षेत्रों में लगातार भ्रमण पर रहेंगे।