फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के पूर्व विधायक से दो करोड़ की रंगदारी मामले में आया नया मोड़, जानिए

Mon, 11 Sep 2017 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
extortion
विज्ञापन
उत्तराखंड के पूर्व विधायक से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में नया मोड़ सामने आया हैं। बता दें कि धमकी भरे पत्र लिखने वाले ने खुद को आईएसआई एजेंट बताया था।
विज्ञापन


बहादराबाद के पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद से दो करोड़ रुपये की रंगधारी मांगने का मामला जांच पड़ताल में फर्जी प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने धमकी भरे पत्र में लिखे बैंक खाते की जांच पड़ताल की तो खाताधारक मुजफ्फरनगर के मीरकपुर निवासी युवक का निकला। सूचना पर युवक खुद मंगलौर कोतवाली पहुंचा और जांच में पुलिस का सहयोग किया।

सोमवार को एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद से रंगदारी मांगने का मामला प्रथम दृष्टया फर्जी लग रहा है। आईएसआई एजेंट इस तरह के पत्र कभी नहीं लिखते, जिस बैंक खाते में पैसे डालने की बात पत्र में लिखी गई है उस युवक से पूछताछ की गई है, लेकिन अभी तक ऐसा कोई सुराग हाथ नहीं लगा, जिससे उसके तार आईएसआई एजेंट से जुड़ते हों।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पीड़ित नेता बोले, ये काम किसी शातिर का

extortion
फिर भी पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। इस संबंध में पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद का कहना है कि यह करतूत किसी शातिर दिमाग की उपज है। पुलिस को मामले की जांच कर घटना का खुलासा करना चाहिए। गौरतलब है कि शुक्रवार को बसपा के पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद को डाक से एक पत्र मिला था।

इसके माध्यम से पत्र लिखने वाले ने खुद को आईएसआई एजेंट बताते हुए दो करोड़ की फिरौती मांगी थी। तथाकथित एजेंट ने खत मिलने के तीन दिन के भीतर पूर्व विधायक को रकम जमा न करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें