टिहरी जिले में आपातकाल 108 सेवा लडख़ड़ाने लगी है। रविवार रात को जरूरत पडने पर जब सेवा नहीं मिल पाई तो यूटीलिटी से अस्पताल ले जा रहे प्रसव पीड़िता ने अस्पताल पहुंचने से पहले वाहन में ही बच्ची को जन्म दे दिया। स्वास्थ्य जांच के बाद जच्चा-बच्चा को हॉस्पिटल से उसी वाहन से घर भेजा गया।
घनसाली तहसील में ढुंगमंदार क्षेत्र के ग्राम मोल्ठा निवासी विनोद प्रसाद की पत्नी प्रियंका (22) को रविवार रात 12 बजे प्रसव पीड़ा हुई तो परिजनों ने आपातकाल 108 सेवा को फोन किया। लेकिन नजदीक क्षेत्र पिलखी वाली उपलब्ध नहीं थी, तो नंदगांव सेवा खराब होना बताया गया।