फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन दून के समर्थन में पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
ग्रीन दून मिशन के तहत सुभाष रोड स्थित पुलिस मुख्यालय से जागरूकता रैली निकालते पुलिस अधिकारी व अन
विज्ञापन
पॉलिथीन मुक्त ग्रीन दून को लेकर पांच नवंबर को प्रस्तावित 50 किमी की मानव शृंखला के लिए शनिवार को पुलिस ने जागरुकता रैली निकाली। पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूडी की अगुवाई में सड़कों पर उतरे अधिकारियाें ने लोगों को संदेश दिया।
विज्ञापन

रैली पुलिस मुख्यालय से शुरू होकर कनक चौक, रोजगार तिराहा, सर्वे चौक, बेनी बाजार चौक आदि मार्गों से होकर गुजरी। रैली में पुलिस के अलावा वन विभाग के कर्मी और दमकलकर्मी भी शामिल थे। इस दौरान डीजीपी रतूडी ने कहा कि राज्य को पॉलिथीन से मुक्त करने को शासन और नगर निगम की तरफ से पांच नवंबर को 50 किलोमीटर की मानव शृंखला बनाई जाएगी। पॉलिथीन मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण को जन जागरुकता जरूरी है। पर्यावरण का संरक्षण और रखरखाव भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना जीवन को अनाज या खाना देना है। वर्तमान के साथ भविष्य को संवारने के लिए पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होना पड़ेगा।
जागरुकता रैली में पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक वी विनय कुमार, आईजी कुंभ संजय गुंज्याल, आईजी गढ़वाल अजय रौतेला, आईजी संचार अमित सिन्हा, आईजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान, आईजी सीबीसीआईडी पूरन सिंह रावत, आईजी कार्मिक पुष्पक ज्योति, डीआईजी एसटीएफ रिधिम अग्रवाल, एसएसपी दून अरुण मोहन जोशी, एसपी सिटी श्वेता चौबे आदि शामिल रहे।

ग्रीन दून मिशन के तहत सुभाष रोड स्थित पुलिस मुख्यालय से जागरूकता रैली निकालते पुलिस अधिकारी व अन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें