फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ कौथिग के दूसरे दिन स्थानीय बाल कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मोहा

विज्ञापन
क्लेमेंटटाउन ‌में गढ़वाल भ्रातृ मंडल संस्था द्व‍ारा आयोजित गढ़ कौथिग मेले में सांस्कृतिक कार्?
विज्ञापन
गढ़ कौथिग के दूसरे दिन स्थानीय बाल कलाकारों व महिलाओं की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके साथ ही पलायन और अभिशाप विषय पर बच्चों ने लोगों को काफी प्रभावित किया। मेले कौथिग में खासी भीड़ रही। पहाड़ी उत्पाद और हस्तशिल्प से बनी आकृतियों की लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन

दूसरे दिन के कार्यक्रम सुबह के सत्र में कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक उद्योग सुधीर नौटियाल ने की, जबकि शाम के सत्र में केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने की। इस दौरान स्थानीय बाल कलाकारों के साथ ही संस्था की महिलाओं ने प्रस्तुतियां दी। पलायन और अभिशाप विषय पर बच्चों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बच्चों के विचारों ने उपस्थित लोगों को काफी प्रभावित किया। सांस्कृतिक संध्या में साहिब सिंह रमोला व आकांक्षा रमोला ने प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक कर्नल एचएम बर्थवाल, अध्यक्ष रघुनंदन सिंह रावत, मेलाधिकारी जयपाल सिंह रावत, महासचिव सर्वेंद्र सिंह फ रस्वाण, सचिव दीपक नेगी, कोषाध्यक्ष नंदन कोठारी, मनोरंजन थपलियाल, अरुण थपलियाल, रमेश रावत, उमराव सिंह गुसाईं, यशवंती थपलियाल आदि मौजूद थे।

क्लेमेंटटाउन में गढ़वाल भ्रातृ मंडल संस्था द्वारा आयोजित गढ़ कौथिग मेले में सांस्कृतिक कार्?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें