फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पुलिस ने बिछड़े किशोर को ढूंढकर लौटाई परिवार की खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iऑपरेशन स्माइल के तहत पुलिस ने 17 वर्षीय किशोर को ढूंढकर उसके परिवार से मिलाया। यह किशोर गत सात मई 2024 को आमवाला स्थित श्री सत्य साईं आश्रम में आया था।
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि हिमाल उर्फ सुशांत, निवासी कालीकोट, करनाली (नेपाल) को ढूंढा गया है। आश्रम के केयरटेकर ने पुलिस को बताया कि हिमाल मानसिक रूप से अस्थिर था और अपने परिजनों का नाम व पता भूल चुका था। वह केवल अपना नाम बता पा रहा था। ऑपरेशन स्माइल की टीम ने इस मामले में सक्रियता दिखाई। बालक से कई दौर की बातचीत की गई और नेपाल की संस्था किन इंडिया व सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश से संपर्क किया गया। नेपाल पुलिस के सहयोग से बालक के परिजनों का पता लगाया गया। बालक के पिता ने बताया कि उनका बेटा उत्तरकाशी के मोरी सांकरी से लापता हुआ था, और उन्होंने उसे ढूंढने के कई प्रयास किए थे। नेपाल पुलिस से सूचना मिलने पर परिवार ने दून पुलिस से संपर्क किया, जिससे उन्हें बेटे के सुरक्षित होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iकिशोर के पिता ने अपनी आर्थिक स्थिति और पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए अभी उसे आश्रम में ही रखने का निर्णय लिया, ताकि उसकी उचित देखभाल हो सके। उन्होंने भविष्य में उसे घर ले जाने की बात कही। परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस, विशेषकर दून पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। ऑपरेशन स्माइल के तहत इस पहल ने एक परिवार को खोई खुशियां लौटाई।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें