फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सास और देवर पर लगाया जमीन हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II- पति की मौत के बाद उनके बेटे के नाम विरासत में आई थी संपत्ति
I
I

I
I- धोखाधड़ी कर सास ने बना दिया देवर के नाम उपहार पत्र
I
Iमहिला के बेटे के नाम विरासत में आई जमीन को सास ने फर्जीवाड़े से अपने दूसरे बेटे को उपहार में दे दिया। महिला की शिकायत पर उसकी सास और देवर के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
I
Iलोअर तुनवाला की गंगा एन्क्लेव निवासी मीनाक्षी ने एसएसपी को शिकायत कर बताया था कि उनके पति की 2017 में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद चकतुनवाला स्थित उनकी जमीन उनके नाबालिग बेटे अमन के नाम पर आ गई। इसकी संरक्षक के तौर पर मीनाक्षी का नाम दर्ज था, लेकिन उनकी सास मधुबाला ने वर्ष 2022 को इस जमीन को उपहार पत्र बनाकर अपने छोटे बेटे यानी महिला के देवर के नाम कर दिया। इसका जब महिला ने विरोध किया तो दोनों उन्हें जान से मारने की धमकियां देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iधमकी दी कि अगर उसने हस्तक्षेप किया तो उसे और उसके बेटे को घर से बाहर कर दिया जाएगा। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी सास और देवर ने जान से मारने की धमकी दी और कहा कि उनसे अब उनका कोई संबंध नहीं है। महिला का कहना है कि इस मामले में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) देहरादून से कराई गई जांच में भी सत्यता पाई गई है। एसओ रायपुर प्रदीप नेगी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें