राजधानी देहरादून में पुलिस को एक निर्माणाधीन इमारत में दो लाश मिली हैं। दोनों मृतक मजदूर हैं। पुलिस के अनुसार दोनों की मौत फूड प्वायजनिंग से हुई है।
रात में पी थी शराब
पुलिस को सूचना मिली थी कि रायपुर में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में दो मजदूर मृत पड़े हैं। पुलिस जब वहां पहुंची तो पता चला कि दोनों मजदूरों ने रात में साथ में शराब पी थी और मीट खाया था।
पुलिस ने कहा है कि दोनों की मौत फूड प्वॉयजनिंग की वजह से हुई है। हालांकि यह नहीं पता चला कि शरीर में जहर शराब पीने की वजह से बना या फिर मीट खाने की वजह से बना है।
एक और लाश मिली
पुलिस को पटेलनगर इलाके में एक और लाश मिली है। लाश की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र लगभग 80 साल है। बताया गया कि मृतक बीमार रहता था और इसी वजह से मौत हुई होगी।