फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikasnagar: भाऊवाला में पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल, क्लेमेंटाउन का है हिस्ट्रीशीटर

Thu, 12 Dec 2024 09:21 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

भाऊवाला में पुलिस-बदमाश की मुठभेड़ हुई। घायल बदमाश थाना क्लेमेंटाउन का हिस्ट्रीशीटर है जिस पर गैंगस्टर समेत कई संगीन अपराध दर्ज है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसएसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेलाकुई थाना क्षेत्र भाऊवाला में पुलिस-बदमाश की मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को उपचार के लिए प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया। एसएसपी देहरादून द्वारा घटनास्थल पहुंचकर अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली गई। 

विज्ञापन


मुठभेड़ में घायल बदमाश थाना क्लेमेंटाउन का हिस्ट्रीशीटर है जिस पर गैंगस्टर समेत कई संगीन अपराध दर्ज है। बदमाश की पहचान लक्ष्मण सिंह रावत उर्फ लकी  निवासी गोकुलधाम क्लेमेंटटाउन थाना देहरादून है। बदमाश पर चोरी ,नकब्जानी, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर, अनैतिक देह व्यापार  इत्यादि के कुल 14 अभियोग दर्ज है।

मुठभेड़ के दौरान बदमाश से पल्सर मोटरसाइकिल 280 व 315 बोर का देसी तमंचा व खोखा कारतूस बरामद हुए है। चार दिसंबर को सेलाकुई में हुई नकब्जनी की घटना में शामिल बदमाश की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: पीआरडी जवानों की बेटियों की शादी के लिए मिलेंगे 50 हजार, युवा कल्याण मंत्री ने की घोषणा
विज्ञापन


एसएसपी देहरादून द्वारा रात्रि चेकिंग अभियान के दृष्टिगत समस्त अधिकारियों व थाना प्रभारी की रात्रि में घंटाघर पर गोष्ठी लेकर प्रभावी/सघन चेकिंग कराए जाने के निर्देश दिए गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें