फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: पुलिस मुठभेड़... दीवार फांद फरार हुआ कैदी गिरफ्तार, जेल की रामलीला में निभा रहा था वानर का किरदार

Fri, 31 Jan 2025 09:41 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

हरिद्वार जेल में हुई रामलीला में वानर का किरदार निभा रहा अभियुक्त फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले साल दशहरे पर जिला कारागार हरिद्वार से दो अभियुक्त पंकज और रामकुमार दीवार फांद कर फरार हो गए थे। जिसमें एक अभियुक्त रामकुमार को हरिद्वार पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके साथी पंकज की तब से तलाश की जा रही थी। गुरुवार रात को फरार कैदी पंकज के साथ एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस के बीच रात में मुठभेड़ हो गई।

विज्ञापन


फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम रखा गया था। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

अवसर का फायदा उठाकर भागे
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 11 अक्टूबर की रात, दशहरे से पहले हरिद्वार जिला जेल में रामलीला का मंचन हो रहा था। इस दौरान कैदी पंकज (28 वर्ष) और कैदी रामकुमार (24 वर्ष) को वानर सेना का किरदार निभाने का मौका मिला। लेकिन उन्होंने इस अवसर का  फायदा उठाकर ये दोनों जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए। रामलीला मंचन के बाद जब कैदियों की गिनती हुई, तब जेल प्रशासन को इस फरारी की जानकारी हो पाई।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand Budget:  जनभावनाओं के अनुरूप बजट बनाने की पहल, सुझाव के लिए हितधारकों के साथ आज संवाद करेगी सरकार
विज्ञापन


इसके बाद हरिद्वार पुलिस के साथ-साथ ही उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा भी इन आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पंकज के साथ फरार कैदी रामकुमार को हरियाणा के यमुनानगर से पहले ही गिरफ्तार कर चुका है। अब इस मुठभेड़ में दूसरा फरार कैदी पंकज भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि फरार कैदी इतने महीनों तक कहां छिपा रहा और उसे किन लोगों से मदद मिल रही थी। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इस फरारी के पीछे किसी बड़े अपराधी गिरोह का हाथ था। अभियुक्त पंकज को पूर्व में भी उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें