फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को नहीं मिले डॉक्टरों से मारपीट के आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। राजकीय जिला कोरोनेशन अस्पताल में डॉक्टरों, फार्मेसिस्टों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों से हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने पूरे प्रदेश में सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कार्यालयों में हड़ताल की चेतावनी दी है। इसके लिए सोमवार को सरकारी डॉक्टरों के संगठन प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ (पीएमएचएस) के पदाधिकारियों और सदस्यों की कोरोनेशन अस्पताल में बैठक बुलाई गई है। हड़ताल होने पर सरकारी अस्पतालों में मरीजों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन

बता दें, बृहस्पतिवार रात कोरोनेशन अस्पताल की इमरजेंसी में नशा मुक्ति केंद्र से लाए गए एक मरीज की मौत पर परिजनों ने डॉ. गौरांग जोशी, फार्मेसिस्ट श्यामलाल और वार्ड ब्वाय सुधीर के साथ मारपीट की थी। परिजनों का आरोप था कि डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की मौत हुई है। अस्पताल के कार्यवाहक प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक की ओर से इस मामले में पुलिस में तहरीर दी गई थी। जिस पर पुलिस ने डालनवाला कोतवाली में मुकदमा तो दर्ज किया, लेकिन रविवार रात तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. मनोज वर्मा ने कहा कि आरोपितों की गिरफ्तारी ना होना अत्यंत निंदनीय है। पुलिस को तत्काल गिरफ्तारी करनी चाहिए थी, ताकि चिकित्सक और कर्मचारी खुद को सुरक्षित महसूस करें।
संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. रचित गर्ग ने बताया कि जिला कोरोनेशन अस्पताल में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ से मारपीट मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिससे डॉक्टरों व अन्य कर्मियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ ने सोमवार सुबह कोरोनेशन अस्पताल में डॉक्टरों की बैठक बुलाई है। इसमें प्रदेशभर में कार्य बहिष्कार का एलान हो सकता है।
विज्ञापन

वहीं, डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष सुधा कुकरेती, लैब तकनीशियन एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश बड़वाल, फीजियोथेरेपी एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक त्यागी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नेलशन अरोड़ा और जिलाध्यक्ष गुरु प्रसाद गोदियाल ने कहा कि डॉक्टरों और अन्य स्टाफ से मारपीट बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। एसएसपी और डीएम को पत्र भेजा गया है। जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें