फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल से बहन के साथ जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। शिमला बाइपास रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली और मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक की मौत हो गई। युवक बहन के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। हादसे में मारा गया युवक दो बहनों का अकेला भाई था। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

हादसा शिमला बाईपास स्थित आसन नदी के पलवल पुल के पास हुआ। युवक की पहचान अनूप पाठक निवासी पलवल के रूप में हुई है। रविवार सुबह करीब आठ बजे अनूप बहन अनु के साथ नयागांव जा रहा था। सुबह बहुत घना कोहरा था। सामने से गन्ने से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली आ रही थी। माना जा रहा है कि कोहरे के कारण उसे ट्रॉली नहीं दिखी और दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में अनूप और अनु बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने अनूप को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर पटेलनगर रविंद्र यादव ने बताया कि अनु की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक को हिरासत में ले लिया गया है। ट्रैक्टर चालक का नाम आनंद निवासी इस्लामाबाद थाना बढ़ापुर, बिजनौर है।
घर का इकलौता चिराग था अनूप
अनूप के पिता की मृत्यु हो चुकी है। अनिल अभी पढ़ाई करने के बाद नौकरी की तैयारी कर रहा था। उसकी दो बहन हैं। इनमें से एक अनु उसके साथ जा रही थी। उसकी दूसरी बहन मां के साथ घर पर रहती है। हादसे में घर का इकलौता चिराग भी बुझ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें