फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा खुलासा : बहुगुणा की जान को 'खतरा'

Tue, 07 Jan 2014 10:26 PM IST
ओमप्रकाश सती/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
यह शरारत है या फिर किसी खतरे का आगाज इसका पता तो जांच पड़ताल के बाद ही चलेगा लेकिन दो व्यक्तियों के बीच मेल पर उत्तराखंड के सीएम को लेकर हुई बातचीत ने सुरक्षा एजेंसियों की धड़कने बढ़ा दी है।
विज्ञापन


सीएम को लेकर बातचीत का ब्योरा काफी आपत्तिजनक है। यह मेल उत्तराखंड के मुख्य सचिव को भी कॉपी की गई है। गृह विभाग व पीएचक्यू ने अलर्ट भी जारी किया है।

खुफिया एजेंसियों ने डिटेक्ट की मेल
सूत्रों की माने तो केंद्रीय खुफिया एजेंसियों द्वारा कुछ लोगों के बीच एक दूसरे को भेजी गई कुछ ई-मेल डिटेक्शन के बाद ये मामला सामने आया है।

मामले के बाद पुलिस और स्थानीय खुफिया एजेंसियां भी अपने स्तर पर जांच में जुट गई हैं। मामला सीएम से जुड़ा है इसलिए बेहद गोपनीय तरीके से निगरानी हो रही है।

कुछ दिन पहले हुआ खुलासा
कुछ दिन पूर्व केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने रुटीन जांच के दौरान दो लोगों के बीच एक दूसरे को भेजी गई एक संदिग्ध ई-मेल डिटेक्ट की।

मेल एक व्यक्ति ने जी-मेल एकाउंट से राजस्थान के एक व्यक्ति को कुछ दिन पूर्व भेजी जिसमें सब्जेक्ट की जगह ‘अगेंस्ट उत्तराखंड चीफ मिनिस्टर’ लिखा है।

क्या है मेल में
मेल में कहा गया है ‘मैंने डेढ़ करोड़ रुपए ले लिए हैं। उसके तीन लोग देहरादून पहुंच चुके हैं। वह खुद 20 जनवरी 2014 को देहरादून पहुंच जाएगा।' यह भी लिखा कि दो एके-47 समेत कुछ हथियार व एक नई स्कार्पियो चाहिए।
विज्ञापन


इस ई-मेल के बाद दूसरे व्यक्ति की ओर कुछ ई-मेल कुछ अन्य लोगों को भेजी गई हैं, जिसमें कातिल का नाम, पता, फोन नंबर और रुपए देने की जगह लिखी गई है। खुफिया एजेंसियों की ओर से इस मेल के ओरिजिन और डेस्टिनेशन का भी पता लगाने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन


जांच पड़ताल का काम चालू रखने के साथ ही अलर्ट में सीएम के भ्रमण के दौरान कड़ी सुरक्षा रखने के आदेश सभी जिलों को दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें