फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने गेस्ट हाउस में मारा छापा, कमरों में मिले तीन प्रेमी जोड़े और...

Tue, 16 Oct 2018 08:39 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार में मायापुर चौकी पुलिस ने ऋषिकुल क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में सैक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पर छापा मारा तब वहां तीन प्रेमी जोड़े मिले। पुलिस ने डांट फटकार कर प्रेमी जोड़ों को चलता किया। सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली की एक गेस्ट हाउस से सैक्स रैकेट संचालित हो रहा है।

विज्ञापन


चौकी प्रभारी गिरिश चंद्र ने पुलिस टीम के साथ गेस्ट हाउस में छापा मारा। पुलिस को तीन प्रेमी जोड़े अलग-अलग कमरों में मिले। वे सभी सिडकुल की औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत हैं।

पुलिस ने जब पूछताछ की तब पता चला कि उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। होटल के रजिस्टर में नाम पते एवं आईडी प्रूफ सही पाए गए। चौकी प्रभारी ने बताया कि गेस्ट हाउस संचालक को भी यात्री को ही कमरा देने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ा गया था बसपा नेता का भाई

इससे पहले भी पुलिस ने हाल ही में शहर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि नूर सैलून का संचालक मोहम्मद शफी ही जिस्मफरोशी के धंधे का मुख्य संचालक है और उसके नेटवर्क में कई महिलाएं व युवतियां शामिल हैं।

वह सैलून के धंधे की आड़ में अपने एक करीबी रिश्तेदार के साथ मिलकर जिस्मफरोशी के धंधे की कमान संभाल रहा है। माना जा रहा है कि जल्द पुलिस इस धंधे से जुड़े कई चेहरों को बेनकाब कर सकती है। 

मानव तस्करी निरोधक दस्ते ने  गांव सराय से सटी साबरी कालोनी में एक घर में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य संचालक मोहम्मद शफी, प्रॉपर्टी डीलर और घर स्वामी गुलजार, बसपा नेता के भाई अकरम अंसारी, अंसारी मार्केट में बने फर्नीचर शोरूम स्वामी मोइनउद्दीन समेत सात पुरुषों व दो कॉलगर्ल को दबोचा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें