आरोपियों से मिली जानकारी पर पुलिस ने कैथुलिया टुकड़ी मार्ग पर कैथुलिया के सुखविंदर सिंह उर्फ कुलवंत सिंह को भी दबोचा गया। एसपी सिटी ने बताया कि बीती 25 मई को अमरिया पीलीभीत (यूपी) निवासी जयराम बाइक से खटीमा जा रहे थे। बिज्टी चौराहे पर दो महिलाओं ने उसे अपनी बातों में फंसाकर मेहमाननवाजी के लिए उसे अपने घर बुलाया। आरोप है कि घर में पांच-छह साथियों के साथ तमंचे के बल पर उससे मारपीट कर पचास हजार रुपये की डिमांड की।
वहीं दूसरी घटना में 10 जून को मझोला जिला पीलीभीत निवासी कपड़ा व्यापारी दिनेश अग्रवाल को हनीट्रैपिंग में फंसाकर उधार के रुपये देने के नाम पर बिडौरा मझोला में घर बुलाकर उसे बंधक बनाकर दस हजार रुपये व मोबाइल छीन लिए और दो लाख रुपये की डिमांड की गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। गैंग की महिला सदस्य बलवंत कौर ने बिडौरा मझोला में मकान किराये पर लिया था। गैंग का सरगना ग्राम बिचुवा भूड़ थाना नानकमत्ता निवासी बूटा सिंह गैंग में शामिल महिला सदस्यों के जरिये लोगों को बातों में फंसाकर अपना शिकार बनाता था। सीओ भंडारी ने बताया कि गैंग में शामिल हरैय्या गांव का गुरनाम सिंह उर्फ गामा उर्फ गामू को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
गैंग का सरगना ग्राम बिचुवा भूड़ बूटा सिंह, सिसईखेड़ा जैंती उर्फ गुरजंट सिंह और ग्राम बनगवां थाना खटीमा निवासी गीता उर्फ सिमरन एवं हरैया का सन्नी फिलहाल फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। गैंग के सरगना पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव, एसआई जावेद मलिक, एसआई दीवान सिंह बिष्ट, कांस्टेबल नवनीत कुमार, मोहन गिरी, विक्रम सिंह, रमेश भट्ट, महिला कांस्टेबल विद्या रानी, बीना कोहली, नवीन जोशी, पीआरडी की महिला विद्या देवी, ग्राम प्रहरी मिल्खा सिंह, गुरमेज सिंह आदि शामिल रहे।