फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्तव्य को सम्मान: IPS विशाखा को गृहमंत्री पदक, बच्ची के साथ दरिंदगी मामले का 24 घंटे के अंदर किया था खुलासा

Sat, 13 Aug 2022 07:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार

सार

आईपीएस डॉ. विशाखा अशोक भदाणे को मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने हरिद्वार के ऋषिकुल मोहल्ले में एक बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले का न सिर्फ खुलासा कर दोषी को गिरफ्तार किया, बल्कि उसको मृत्युदंड की सजा भी दिलवाई। 
विज्ञापन
आईपीएस विशाखा अशोक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुष्कर्म कर मासूम की नृशंस हत्या करने वाले को मृत्युदंड दिलाने वाली आईपीएस अधिकारी डॉ. विशाखा अशोक भदाणे को गृह मंत्रालय, भारत सरकार का मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन अवार्ड मिलेगा।

विज्ञापन


20 दिसंबर 2020 को हरिद्वार के ऋषिकुल मोहल्ले में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी। मामले की विवेचना कर रही सहायक पुलिस अधीक्षक नगर हरिद्वार के पद पर तैनात डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने इस मामले में मुख्य आरोपी रामतीर्थ को उसी दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

Trending Videos

आरोपी के घर से बच्ची का शव बरामद किया
वहीं, आरोपी के घर की दूसरी मंजिल से लापता बच्ची का शव बरामद किया था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया था कि उसने राजीव के साथ मिलकर बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर शव को दूसरी मंजिल पर छिपाकर रख दिया था।
 
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा
गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से डॉ. विशाखा अशोक भदाणे को उत्कृष्ट विवेचना किए जाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। डीजीपी अशोक कुमार ने डॉ. विशाखा अशोक भदाणे को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें