फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी पर लगाया एसएसपी का बोर्ड, अब पीछे पड़ी पुलिस

Fri, 15 Apr 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
इसी बोर्ड पर हुई शिकायत - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
प्रेमनगर क्षेत्र में प्रापर्टी पर एसएसपी के नाम का कूट रचित बोर्ड लगाने वाले एमसी चावला का पता पुलिस ने खोज लिया है। आरोपी दिल्ली के पश्चिमी विहार का रहने वाला है। जल्द ही पुलिस टीम कोर्ट से वारंट लेकर आरोपी की धरपकड़ के लिए दिल्ली जाएगी। इसके लिए कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


प्रेमनगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को खाली जमीन पर पुलिस कलर में बोर्ड लगाने का खुलासा हुआ था। बोर्ड पर एमसी चावला का लिखने के साथ केयर आफ एसएसपी देहरादून लिखा हुआ था। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते के निर्देश पर पुलिस ने पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी।

उखाड़ दिया था बोर्ड
रात में ही वीडियोग्राफी कराने के बाद बोर्ड को उखाड़ दिया गया था। पुलिस ने रात में कूटरचित बोर्ड लगाकर अधिकारियों की छवि को बिगाड़ने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। काफी माथापच्ची के बाद पुलिस जमीन के बारे में जानकारी हासिल करने में कामयाब हो गई है।
विज्ञापन


एसओ प्रेमनगर यशपाल बिष्ट ने बताया कि यह जमीन दिल्ली के पश्चिमी विहार निवासी चावला की है। जल्द ही इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें