मंगलौर पुलिस ने गंगनहर से बरामद किया शव
नियमानुसार 72 घंटे तक शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा गया। इसके बाद 21 फरवरी को पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने बिना पड़ताल किए ही शव को कब्रिस्तान में दफना दिया। परिजन युवक की तलाश करते रहे। इस बीच परिजनों को जानकारी मिली कि एक युवक का शव मंगलौर पुलिस ने गंगनहर से बरामद किया है।
परिजन कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने शव का फोटो दिखाया तो परिजनों से उसे पहचान लिया। इस बीच परिजनों को पता चला कि पुलिस ने उसे लावारिस में दिखाते हुए कब्रिस्तान में दफना दिया है। इससे नाराज परिजनों ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया और पुलिस पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही मामले की शिकायत एसएसपी से कर कार्रवाई की मांग की।
ये भी पढ़ेंUttaakhand News: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को छह माह का सेवा विस्तार, 31 मार्च को हो रही थीं सेवानिवृत्त
वहीं, सूचना पर पहुंचे अपर तहसीलदार दयाराम की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाकर उसका अंतिम संस्कार कराया। उधर, एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।