हरिद्वार से प्रक्रिया की शुरुआत
सभी जिला मुख्यालयों से यह ड्यूटी चार्ट ट्रेजरी विभाग को ई-मेल के जरिये भेजा जाएगा। इसके बाद ट्रेजरी विभाग एक क्लिक पर होमगार्डों के खाते में ड्यूटी भत्ता भेज देगा। पहले चरण में इस प्रक्रिया की शुरुआत हरिद्वार जिले से हुई है। फरवरी माह का वेतन सभी होमगार्डों के खाते में पहली मार्च को भेज दिया गया है जबकि अन्य जिलों में अगले माह से यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
आईएफएमएस पोर्टल पर लिंक किए जा रहे सभी खाते
होमगार्ड विभाग की ओर से सूबे के सभी होमगार्डों के बैंक खाते इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (आईएफएमएस) सरकारी पोर्टल से लिंक किए जा रहे हैं। सभी खाते लिंक होने के बाद ट्रेजरी विभाग खातों में हर माह की पहली तारीख को होमगार्डों का ड्यूटी भत्ता डालेगा। इस प्रक्रिया में होमगार्ड और ट्रेजरी विभाग को लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Leopard News: उत्तराखंड में तेंदुओं की कितनी आबादी, चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने; जानें डिटेल
आईएफएमएस पोर्टल से सभी होमगार्डों के खाते लिंक किए जा रहे हैं। सरकारी कार्मिक की तरह अब होमगार्डों के खाते में एक क्लिक पर महीने की पहली तारीख में ड्यूटी भत्ता पहुंचेगा। इस प्रक्रिया के शुरु होने से होमगार्डों को 10 से 15 तारीख तक भत्ते का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पहले चरण में हरिद्वार से शुरुआत हो चुकी है। जल्द ही अन्य जिलों में इसकी शुरुआत हो जाएगी।
-केवल खुराना, आईजी/कमांडेंट जनरल होमगार्ड, देहरादून