फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में दो भारतीय युवाओं पर जानलेवा हमला, विरोध करने पर झोंके फायर

Sat, 09 Sep 2017 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत 
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक पर नेपाल से बनबसा लौट रहे दो लोगों पर बृहस्पतिवार रात दो युवकों ने लूट के इरादे से फायर झोंक दिए जिससे दोनों घायल हो गए। जान बचाकर किसी तरह गड्डाचौकी पहुंचे दोनों लोगों ने नेपाल पुलिस को आपबीती सुनाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद नेपाल पुलिस ने एक नेपाली किशोर एवं एक युवक को एक तमंचे और चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात बनबसा कैनाल कालोनी निवासी जगत सिंह पुत्र रज्जू सिंह और चंदनी निवासी चंद्र किशोर भंडारी पुत्र स्व. राम सिंह भंडारी नेपाल से बाइक पर बनबसा लौट रहे थे। यह दोनों रात करीब 9.45 बजे गड्डाचौकी से एक किलोमीटर दूर भुजेला पुल के पास पहुंचे थे कि दो नेपालियों ने इन पर फायर झोंक दिया।

जगत सिंह के दाहिने हाथ के ऊपर कंधे के पास और एक अंगुली में छर्रे लगे हैं, जबकि चंद्र किशोर की पीठ और पसली के पास छर्रे लगे। वे जैसे-तैसे बाइक दौड़ाकर गड्डाचौकी थाने पहुंचे। उन्होंने नेपाल पुलिस को आपबीती सुनाते हुए तहरीर सौंपी, इसमें उन्होंने लूट के इरादे से हमला करने की बात लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के बाद घर भेजा

लिखा है कि उक्त आरोपी महेंद्रनगर के पास स्थित शिव मंदिर से ही उन दोनों के पीछे लग गए थे। नेपाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों घायलों को महेंद्रनगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया।

नेपाल पुलिस के निरीक्षक रघुवीर भंडारी ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले नेपाल के भीमदत्त नगर पालिका वार्ड संख्या 9 मटेना नाका निवासी विक्रम नाथ (21) और एक अन्य किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

​बताया कि जांच के बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा। दोनों घायल भारतीयों को इलाज के बाद शुक्रवार को घर भेज दिया गया। इसके बाद दिन में नेपाल पुलिस आकर दोनों भारतीयों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें