फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व दर्जा राज्य मंत्री को उठा ले गई पुलिस, पीछे है यह वजह

Sun, 31 Dec 2017 09:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
netaji - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
हल्द्वानी में कोतवाली पुलिस ने सीएमटी कालोनी में छापा मारकर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री दिव्यांग हरीश पाल को उसकी बहन के घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पत्नी को भरण पोषण का पैसा नहीं देने पर अदालत ने हरीश पाल के खिलाफ कुर्की वारंट जारी किया था। शनिवार को अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर नैनीताल जेल भेज दिया। 
 
कोतवाली थाने में गिरफ्तार आरोपी हरीश पाल ने बताया कि वह गौजाजाली उत्तर का रहने वाला है। उसकी शादी 2001 में ममता के साथ हुई थी।
विज्ञापन

भरष पोषण का मुकदमा अदालत में दायर

कुर्की वारंट जारी - फोटो : amar ujala
दोनों के बीच संबंध बिगड़ने पर दूरियां बढ़ गई। पत्नी ने मकान पर कब्जा करने के बाद उसके खिलाफ भरष पोषण का मुकदमा अदालत में दायर कर दिया था।

मेडिकल चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि अदालत ने हरीश को भरण पोषण का 84 हजार रुपये देने के निर्देश दिए थे। पैसा नहीं देने पर अदालत ने धारा 125 के तहत कुर्की वारंट जारी किया था। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस ने शनिवार को सीएमटी कालोनी स्थित बहन के घर से हरीश पाल को गिरफ्तार कर लिया। आदेश के तहत पैसा नहीं देने पर मकान कुर्क करने के निर्देश थे चूंकि वह बहन के घर में रह रहा था, इसी कारण बहन के घर की कुर्की नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें