फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस स्टाइल में फोटो खींच फेसबुक पर अपलोड करना युवक को पड़ा महंगा, पहुंचा जेल

Thu, 28 Dec 2017 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
facebook - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अलग स्टाइल में फोटो खींचकर फेसबुक पर अपलोड करना इस युवक को महंगा पड़ गया। हाल यह हुआ कि सीधे जेल जाना पड़ा।
विज्ञापन


तमंचा लहराते हुए फोटो फेसबुक पर अपलोड करने वाले युवक को पुलिस ने धर दबोचा। तमंचा बरामद कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही पुलिस तमंचे के असली मालिक की खोजबीन में भी जुटी है।

बुधवार देर शाम कोतवाल तुषार बोरा को किसी ने सूचना दी कि बगवाड़ा क्षेत्र निवासी युवक ने अवैध तमंचे के साथ फेसबुक पर अपना फोटो अपलोड किया है। युवक की शिनाख्त बगवाड़ा निवासी अजय के रूप हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौक के कारण दोस्त के तमंचे के साथ डाला था फेसबुक पर फोटो

जेल
पुलिस ने अजय को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से अवैध तमंचा बरामद हुआ। उसके खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पूछताछ में अजय ने बताया वह नाबालिग है और शौक के कारण उसने अपने दोस्त के तमंचे के साथ फेसबुक पर अपना फोटो अपलोड कर दिया था, लेकिन तमंचा किस दोस्त का है इस बात की पुष्टि अजय नहीं कर पाया। फिलहाल पुलिस ने अजय को कोर्ट में पेश किया है।

मामले को लेकर कोतवाल तुषार बोरा का कहना है कि अजय के परिजनों के अनुसार वह नाबालिग है, लेकिन इसकी पुष्टि के लिए कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाये। 25 आर्म्स एक्ट के तहत अजय को जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही इस बात की छानबीन भी की जा रही है कि तमंचे का असली मालिक कौन है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें