फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में पुलिस का छापा, भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच पर सट्टा लगाते 6 लोग गिरफ्तार

Tue, 26 Feb 2019 08:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सट्टा - फोटो : डेमो
विज्ञापन

देहरादून में राजपुर पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर भारत और ऑस्ट्रेलिया के रविवार रात को खेले गए क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए देर रात छह लोगों को दबोचा है। इनके पास से 21400 रुपये की नकदी के अलावा एलईडी टीवी और छह मोबाइल बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


आरोपी मोबाइल पर एप के माध्यम से लोगों की रकम लगा रहे थे। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे के मुताबिक रविवार रात गोपनीय सूचना मिली थी कि राजपुर क्षेत्र के एक होटल में कुछ लोग भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। 

विज्ञापन

एसएसपी ने कार्रवाई के लिए एसओ राजपुर नत्थी लाल उनियाल के नेतृत्व में टीम गठित की। पुलिस टीम ने रात में होटल में छापा मारकर छह लोगों को रंगे हाथाें सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए लोगों में राजेश सिंह, प्रदीप राणा निवासी मसूरी रोड, विनीत कुमार निवासी डाक पट्टी राजपुर, दीपक सिंह निवासी नेशविला, अभिषेक तोमर और विशाल नेगी निवासी राजपुर शामिल हैं।

आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे अपने मोबाइल पर एप के माध्यम से क्रिकेट में आनलाइन सट्टा लगाते थे। बरामद हुए मोबाइल जांच को भेजे जा रहे हैं। पूछताछ में कई और लोगाें के नाम सामने आए हैं, जिनके खिलाफ साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें