फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में कमरा लेने पहुंचे प्रेमीयुगल, इस हरकत से आए पकड़ में....

Mon, 21 Aug 2017 04:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पिरान कलियर
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
गेस्ट हाउस में कमरा लेने पहुंचे प्रेमीयुगल अपनी एक हरकत के चलते पकड़ में आ गए। मैनेजर की नजरों में आने से उन्हें अपनी योजना में सफलता नहीं मिल सकी। 
विज्ञापन


कलियर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक प्रेमीयुगल को बरामद किया है। इसके बाद दोनों को कानपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया हैं। यु़वती के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। 

शनिवार देर रात को एक प्रेमीयुगल कलियर स्थित एक गेस्ट हाउस में कमरा लेने के लिए आया, लेकिन गेस्ट हाउस के मैनेजर को दोनों पर शक हुआ ओर उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों से पूछताछ की, लेकिन दोनों कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए।
विज्ञापन


पुलिस दोनों को लेकर थाने पहुंची। पूछताछ में युवक ने अपना नाम जावेद निवासी गांव बदिय्या पसगवा जिला लखीमपुर खीरी बताया। वह दोनों शनिवार को ही कलियर घूमने आए थे। उसने बताया कि वह युवती को प्रेम प्रंसग के चलते भगा कर लाया है। युवती गांव अरोला थाना बिल्हौर जिला कानपुर है। पुलिस ने युवती से फोन नम्बर लेकर उसके परिजनों और कानपुर पुलिस को मामले की सूचना दी। 
विज्ञापन


रविवार को परिजन और कानपुर पुलिस कलियर थाने पहुंचे। युवती के पिता ने बताया कि वह करीब पंद्रह दिनों से घर से गायब थी, जिसके चलते उसने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि दोनों को कानपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें