प्रशासन को भेजी रिपोर्ट में शराब से नहीं हुई मौत
जिलाधिकारी की ओर से प्रशासन को भेजी रिपोर्ट के दावे के मुताबिक गांव शिवगढ़ में एक और फूलगढ़ में तीन ग्रामीणों की शनिवार को मौत हुई। इनमें बिरम सिंह निवासी शिवगढ़ बीमार थे। दावा किया है बिरम सिंह के शराब नहीं पीने की जानकारी सामने आई है। अमरपाल निवासी फूलगढ़ का शुक्रवार को झगड़ा हो गया था। मारपीट में घायल होने से उनकी मौत हो गई। थाना पथरी में मारपीट का मुकदमा पंजीकृत है। गांव फूलगढ़ में मनोज और अरुण की मौत अत्यधिक शराब पीने से हुई है। प्रथम दृष्टया उक्त प्रकरण में जहरीली शराब सेवन करना प्रतीत नहीं होता है। रिपोर्ट में दावा किया है कि ग्राम पंचायत शिवनगर के मजरा शिवगढ़, फूलगढ़, दुर्गागढ़ और गोविंदगढ़ में किसी अन्य व्यक्ति के बीमार होने की जानकारी नहीं है। लेकिन सभी चार शवों पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।