अभी कई और स्कूल बनेंगे मॉडल
राज्य नोडल अधिकारी के मुताबिक प्रदेश में 206 स्कूलों के बाद अन्य को भी मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। इन स्कूलों की खास बात यह होगी कि इनमें छात्र-छात्राओं को हर संभव सुविधाएं मिलेंगी।
राष्ट्रीय स्तर पर खुलने हैं स्कूल
प्रदेश में पीएम श्री स्कूल की स्थापना को लेकर नोडल अधिकारी बनाए गए आकाश सारस्वत के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद राष्ट्रीय स्तर पर पीएम श्री स्कूल खुलने हैं। उत्तराखंड में विभाग की ओर से अपने स्तर पर अभी इन स्कूलों का चयन किया गया है।
ये भी पढ़ें...Exclusive: दिल्ली की तर्ज पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास बनेगी उत्तराखंड की पहली एरोसिटी, जमीन की तलाश शुरू
उत्तराखंड में अभी चल रहे यह स्कूल
प्रदेश में अभी केंद्र एवं राज्य सरकार के स्कूलों के रूप में केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय, अटल उत्कृष्ट स्कूल, आश्रम पद्धति आदि स्कूल चल रहे हैं।