इसमें उत्तराखंड से पिथौरागढ़ के 25 वर्षीय सूरज कुमार का चयन किया था। सूरज ने पीएम को बताया कि उसे पिछले कई सालों से गर्दन में दर्द की समस्या थी। अस्पताल में इलाज कराने गया तो डॉक्टरों ने बताया कि रीढ़ से संबंधित बीमारी है और न्यूरो सर्जरी होनी है। पिता पैनी राम खेतीबाड़ी करते हैं।
परिवार की आर्थिक स्थिति सही न होने से पिता के लिए इलाज कराना संभव नहीं था। लेकिन गोल्डन कार्ड से उसका निशुल्क इलाज हुआ है। जरूरतमंद लोगों के लिए आयुष्मान बहुत ही अच्छी योजना है। कार्यक्रम में राज्य अटल आयुष्मान योजना के अध्यक्ष डीके कोटिया ने प्रदेश में आयुष्मान के संचालन के बारे में जानकारी दी।
उत्तराखंड में प्रदेश सरकार ने आयुष्मान योजना में 23 लाख परिवारों को शामिल किया है। कार्यक्रम में उत्तराखंड में आयुष्मान योजना में फ्राड मामलों की गई कार्रवाई का प्रस्तुतीकरण दिया गया। जिसकी मोदी ने सराहना की है। कार्यक्रम में राज्य आयुष्मान योजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अपर सचिव अरुणेंद्र चौहान, योजना के निदेशक(प्रशासन) डॉ. अभिषेक त्रिपाठी मौजूद थे।