फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 को उत्तराखंड को मिलेगा नया मुखिया, शपथ दिलाने आएंगे PM मोदी

Fri, 17 Mar 2017 09:29 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
उत्तराखंड में नए सीएम पद का दावेदार कौन होगा इस पर कयासों का दौर जारी है। आगामी 18 मार्च को राज्य को नया मु‌खिया मिल जाएगा और प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थित में वह राज्य की कमान संभालेगा।
विज्ञापन


इस संबंध में राज्य प्रशासन को प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के संबंध में सुरक्षा प्‍लान मिल चुका है। जिसके तहत प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

पीएम मोदी देहरादून में 18 मार्च होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच रहे हैं। यह समारोह 18 मार्च को दोपहर तीन बजे आयोजित किया जाएगा। फिलहाल उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर नहीं लग पाई है। पीएम मोदी के आने की अधिकारिक पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन

सीएम की रेस में कई नेताओं के नाम

त्रिवेंद्र सिंह - फोटो : AmarUjala
वैसे तो उत्तराखंड सीएम के लिए कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं, मगर अधिकृत तौर पर सीएम पद पर किसी के चुनाव को लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है।

नतीजे आने के चार दिन बाद भी केंद्रीय नेतृत्व भाजपा विधानमंडल दल के नेता के नाम पर अंतिम राय नहीं बना पाया है। माना जा रहा है कि सीएम के नाम पर मुहर और अधिकृत घोषणा में  48 घंटे से भी ज्यादा समय लग सकता है।

अटकलें थी कि  राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर से नामित पर्यवेक्षक बुधवार को दून पहुचं जाएंगे, इसके विपरीत पता चला है कि पर्यवेक्षक सरोज पांडे और नरेंद्र तोमर को विधायक दल की बैठक बुलाने के लिए अभी अमित शाह की हरी झंडी का इंतजार है।

इस बीच बुधवार को सीएम पद के प्रबल दावेदार त्रिवेंद्र रावत के नई दिल्ली रवाना होने से सियासी अटकलें तेज हो गई। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के मुताबिक पार्टी ने सभी विधायकों को अगले दो दिन देहरादून में रहने के निर्देश दिए हैं। संभावना है कि नई दिल्ली में देर रात होने वाली केंद्रीय नेतृत्व की बैठक में पर्यवेक्षकों के दून आने की तिथि तय होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें