स्थानीय लोगों की उम्मीदें भी बढ़ गई
प्रधानमंत्री टिहरी बांध की 1000 मेगावाट क्षमता वाली पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) परियोजना के लोकार्पण के लिए टिहरी आ सकते हैं। करीब आठ हजार करोड़ रुपये की यह परियोजना देश की पहली वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज परियोजना है। इसके शुरू होने के बाद टिहरी बांध की विद्युत उत्पादन क्षमता 2400 मेगावाट तक पहुंच जाएगी।
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से स्थानीय लोगों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। बांध प्रभावितों की लंबित पुनर्वास समस्याओं, रायल्टी, क्षेत्रीय विकास और प्रतापनगर क्षेत्र के फिकवाल समुदाय को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल किए जाने पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अनियमितताएं मिलने पर 23 मदरसों की रोकी सरकारी सहायता राशि, दस संचालकों ने दिया बंदी का नोटिस
राजनीतिक दृष्टि से भी प्रधानमंत्री की प्रस्तावित जनसभा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगले वर्ष उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। टिहरी और उत्तरकाशी जिले की नौ विधानसभा सीटों में सात पर भाजपा का कब्जा है, जबकि प्रतापनगर सीट पर कांग्रेस और यमुनोत्री सीट पर निर्दलीय विधायक हैं। ऐसे में टिहरी की यह जनसभा राजनीतिक संदेश के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है।