फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Security Lapse: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी सीएम चन्नी पर बरसे, कहा- सुरक्षा में चूक निंदनीय

Wed, 05 Jan 2022 06:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पंजाब के फिरोजपुर में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : एएनआई फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिरोजपुर दौरे के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इसे लोकतंत्र में काला अध्याय के तौर पर याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने फोन न उठाए जाने पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि ऐसा करके उन्होंने नैतिकता और मर्यादाओं को तार-तार कर दिया।

विज्ञापन


कांग्रेस ने ओछी मानसिकता का परिचय दिया
मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीटर पर लिखा कि पंजाब में कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के साथ समझौता हुआ और लोगों को अपने प्रिय नेता को सुनने आने से रोका गया, ये पूरी तरह से अलोकतांत्रिक और निंदनीय है।

कांग्रेस नेता अपनी जिम्मेदारियां तो बहुत पहले ही भुला चुके थे और अब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने फोन तक न उठाकर नैतिकता और मर्यादाओं को तार-तार कर संघीय व्यवस्था का अपमान किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि वो इस प्रकार का प्रपंच कर प्रदेश की जनता को भाजपा और विकास से दूर कर देंगे तो उनका अनुमान गलत है। पंजाब इनकी सच्चाई को जान चुका है और जनता अब राज्य में खुशहाली और सुशासन चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें