फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड CM ने काटी PM की बात तो मोदी हुए 'नाराज'

Thu, 26 Mar 2015 12:30 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देश भर के मुख्यसचिवों से तो बात की लेकिन उत्तराखंड के मुख्य सचिव से रूबरू नहीं हुए।
विज्ञापन


उत्तराखंड के मुख्य सचिव एन. रविशंकर सचिवालय के अपने कक्ष में बैठकर वीडियो कांफ्रेसिंग से जुड़े रहे लेकिन राज्य से सीधे तौर पर जुड़े किसी भी मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सरकारों ने प्रधानमंत्री के साथ मुख्य सचिवों की होनी वाली सीधी बात पर ऐतराज जता इसे गलत परंपरा बताया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राज्यों के मुख्य सचिवों से हुई बातचीत का उद्देश्य अंडर स्टैंडिंग ईच अदर यानि सभी से आपसी समझदारी था। बावजूद प्रधानमंत्री न तो उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर बोले और न ही मुख्य सचिवों से कोई बात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

PM मोदी ने सचिवों से डेढ़ घंटे की बात

प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से डेढ़ घंटे तक विभिन्न राज्यों के मुख्य सचिवों से विभिन्न विषयों पर चर्चा कर निर्देश जारी किए। प्रधानमंत्री ने दिल्ली में बैठकर जन समस्याओं के समाधान के लिए प्रगति पोर्टल का शुभारंभ किया।

उन्होंने वीडियो कांफ्रेसिंग से केंद्रीय सचिवों और राज्यों के मुख्य सचिवों से सूखा, किसानों के ऋण, कर्मचारियों की पेंशन, आदि विषयों पर विचार विमर्श किया।

प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों से ग्रीष्मावकाश के दौरान सभी विद्यालयों में शौचालय बनाने की अपेक्षा की। साथ ही स्वच्छता अभियान में भी और तेजी लाने के लिए कहा है।

आप तो बचपन से सीएस हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने स्वभाव के अनुरूप बैठक में हल्के-फुल्के अंदाज में भी दिखे। बताते हैं कि राजस्थान के मुख्य सचिव सीएस राजन के बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आपकेपिता ने तो बचपन में ही आपका नाम सीएस रख दिया।मुख्य सचिव पीएम के अचानक पूछे जाने पर कुछ असहज हुए लेकिन जैसे पीएम ने कहा अरे मजाक कर रहा था तो सामान्य हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें