प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन मई को केदारनाथ के कपाट खुलने के दौरान उत्तराखंड में मौजूद रहेंगे। इस वक्त मौसम कैसा रहेगा, चलिए, आपको बताते हैं।
बाबा केदार के कपाट तीन मई को खुलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस दौरान केदारनाथ दौरा प्रस्तावित है। मौसम विभाग की मानें तो इस दिन मौसम परिवर्तन की संभावनाएं है। तीन मई को केदारनाथ में बर्फबारी नहीं होगी न ही बारिश। लेकिन बादल जरूर रहेंगे।