प्रधानमंत्री मंदाकिनी नदी के दूसरे छोर पर स्थित गरूड़चट्टी भी जाएंगे, जहां अस्सी के दशक में उन्होंने डेढ़ माह तक साधना की थी। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी मंदाकिनी नदी के ऊपरी तरफ बनाई गई गुफा को देखने भी जा सकते हैं।
वहीं प्रधानमंत्री के केदारनाथ दौरे को विशेष सुरक्षा के तहत एसपीजी की 25 से अधिक सदस्यीय टीम गुप्तकाशी पहुंच गई है। रविवार को टीम केदारनाथ पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेगी। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है। दो दिन में व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएगी।