फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन से ऑल वेदर रोड की समीक्षा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Sat, 19 May 2018 11:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
PM Modi
विज्ञापन

केदारनाथ पुनर्निर्माण की ही तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 मई को ड्रोन के जरिए चारधाम ऑल वेदर रोड की समीक्षा करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


इसे देखते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में ऑलवेदर रोड के अलावा टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों से भी कामकाज की प्रगति और कठिनाईयों की जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री बुधवार को चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना की ड्रोन कैमरे के माध्यम से समीक्षा करेंगे। उन्होंने इस संबंध में सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों से उनके स्तर पर किए जाने वाले कार्यों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान भूमि अधिग्रहण, वन भूमि हस्तांतरण, मुआवजा निर्धारण एवं वितरण जैसे कार्यों को शीघ्र अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान सड़क निर्माण की दिशा में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन में जहां कोई समस्या हो, उसका आपसी समन्वय के साथ समाधान किया जाए। साथ ही स्थिति से शासन को भी अवगत कराया जाए, ताकि समस्याओं का समाधान किया जा सके। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऑल वेदर रोड योजना राज्य सरकार के साथ ही भारत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इस योजना को निर्धारित अवधि के भीतर पूर्ण किया जाना है। इसके लिए सभी विभाग अपनी प्राथमिकताएं भी तय कर लें। मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण के साथ ही विद्युत व पेयजल लाइनों की शिफ्टिंग के कार्य में भी तेजी लाने को कहा। सड़क चौड़ीकरण के साथ-साथ विद्युत व पेयजल लाइनों का कार्य भी साथ-साथ ही सुनिश्चित किया जाए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने सभी संवेदनशील स्थलों पर किए जा रहे कार्यों का स्लाइड के माध्यम से अवलोकन किया। उन्होंने चंबा व सलियारा बैंड पर निर्मित होने वाली सुरंगों, नालूपानी, कलियासौड, नंद्रप्रयाग, हेलग, लामबगड़ में किए जाने वाले स्लाइड प्रोटेक्शन कार्यों की भी जानकारी प्राप्त की। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इको सेंसिटिव जोन के लिए मॉनिटरिंग कमेटी के गठन होने से इस क्षेत्र में लैंड कन्वर्जन की दिशा में भी शीघ्र कार्रवाई की जाए। उन्होंने सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों को कर्णप्रयाग, ग्वालदम सड़क के पुनर्निर्माण में भी शीघ्रता लाने को कहा। बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी, विनोद प्रसाद रतूड़ी, निदेशक खनन विनय शंकर पाण्डेय, अपर सचिव ऊर्जा कैप्टन आलोक शेखर तिवारी, एमडी यूपीसीएल बीसीके मिश्र, कमांडेंट बीआरओ एससी श्रीवास्तव, अनु सचिव दिनेश कुमार पुनेठा सहित सभी संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें