फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून की बूंदी की थपथपाई पीठ, पढ़िए क्या है पूरा मामला...

Wed, 11 Aug 2021 10:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

देहरादून की बूंदी को उज्ज्वला योजना का लाभ वर्ष 2018 में मिला था। बूंदी मोहब्बेवाला में अपने भाई के घर पर पिता एवं भाई के दो बच्चों के साथ रहती हैं। भाई एवं भाभी के मौत होने के बाद से वही पूरे परिवार का भरण पोषण कर रही हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी से किया बूंदी देवी ने संवाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्ज्वला-2 के ऑनलाइन लॉन्चिंग के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब दून के मोहब्बेवाला निवासी बूंदी देवी से संवाद किया तो वह गदगद हो गईं। प्रधानमंत्री ने बूंदी से उज्ज्वला योजना के बारे में जानकारी ली। साथ ही उनकी जीवन के कठिनाइयों के बारे में भी चर्चा की। पिता की सेवा भाव के लिए प्रधानमंत्री ने बूंदी की पीठ भी थपथपाई।

विज्ञापन


देहरादून की बूंदी को उज्ज्वला योजना का लाभ वर्ष 2018 में मिला था। बूंदी मोहब्बेवाला में अपने भाई के घर पर पिता एवं भाई के दो बच्चों के साथ रहती हैं। भाई एवं भाभी के मौत होने के बाद से वही पूरे परिवार का भरण पोषण कर रही हैं।

उज्ज्वला-2 के ऑनलाइन लॉन्चिंग पर मंगलवार को प्रधानमंत्री ने जब बूंदी से संवाद किया तो वह गर्व से भर गईं। संवाद के दौरान पीएम ने बूंदी से सबसे पहले यही सवाल पूछा कि ‘जब घर में गैस नहीं थी तब जीवन कैसा था और उज्जवला की वजह से क्या लाभ हुआ?’ इस पर बूंदी ने कहा कि जब मेरे घर में गैस नहीं था तो जंगल में जाकर लकड़ी लानी होती थी।
विज्ञापन


लकड़ी जब गीली होती थी तो जलती नहीं थी। तब धुएं में फूंक मारते हुए आखों में आंसू आ जाते थे। खाना भी समय पर नहीं बन पाता था। उज्ज्वला आने के बाद से खाना समय पर बन जाता है और धुएं से भी राहत मिली है। समय की बचत के चलते एक गाय भी पाल ली है। गाय का दूध बेचकर सिलिंडर की रीफिलिंग कराती हूं।

विज्ञापन

नियमित रूप से भरा रहीं सिलिंडर 

बूंदी को जब से उज्ज्वला का कनेक्शन मिला है। तब से नियमित रूप से सिलिंडर भरवाती हैं। बूंदी को वर्ष 2018 में अप्रैल महीने में उज्ज्वला का कनेक्शन मिला था। तब से अब तक 22 सिलिंडर रीफिल करा चुकी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इसके लिए उनकी जमकर तारीफ की और योजना का लाभ अन्य लोगों और रिश्तेदारों को भी देने की अपील की।  

जगह-जगह किया गया लॉन्चिंग का लाइव 
मंगलवार को उत्तर प्रदेश से हुए इस उज्ज्वला ऑनलाइन लॉन्चिंग कार्यक्रम का नगर निगम टाउन हाल सहित अन्य जगहों पर भी लाइव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गैस कंपनियों के अधिकारी एवं गैस एजेंसी संचालक शामिल हुए। नगर निगम में आयोजित लाइव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मेयर सुनील उनियाल गामा उपस्थित रहे।

मेयर ने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार गरीबों की की परेशानियों को दूर करने का काम कर रहे हैं। उज्ज्वला योजना उत्तराखंड के लिए बेहद कारगर साबित हुई है। क्योंकि उत्तराखंड की महिलाएं खाना पकाने के लिए जंगलों पर निर्भर थी। आईओसी के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में अब तक करीब 45 हजार लोग को योजना का लाभ मिल चुका था। मंगलवार को 500 से ज्यादा नए कनेक्शन के लिए पंजीकरण कर दिया गया है। जल्द इनका वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें