I
I18 राज्यों की टीमें ले रहीं हिस्सा, झारखंड, राजस्थान, पंजाब ने भी जीते मुकाबले
I
I
I
Iउत्तराखंड पिट्टू एसोसिएशन की ओर से द्वितीय नेशनल जूनियर बालक-बालिका पिट्टू चैंपियनशिप की शुरुआत की गई। बुधवार को बालक और बालिका वर्ग में छह मुकाबले खेले गए। बालिका वर्ग में उत्तराखंड की टीम ने मध्य प्रदेश को 90-40 के अंतर से हराकर पहली जीत दर्ज की।
I
I
I
Iइसके अलावा बालिका वर्ग में झारखंड, राजस्थान और बालक वर्ग में पंजाब, मध्य प्रदेश व ओडिशा ने जीत हासिल की। रायपुर स्थित कंचनजंगा हॉल रजत जयंती खेल परिसर में बालिका वर्ग के पहले मैच में झारखंड ने दिल्ली को 74-70 के अंतर से, दूसरे मैच में राजस्थान ने हिमाचल प्रदेश को 62-16 से और तीसरे मैच में उत्तराखंड ने मध्य प्रदेश को 90-40 के अंतर से शिकस्त दी। बालक वर्ग के पहले मैच में पंजाब ने महाराष्ट्र को 103-60 से, दूसरे मैच में मध्य प्रदेश ने उत्तर प्रदेश को 92-74 से और तीसरे मैच में ओडिशा ने जम्मू-कश्मीर को 64-19 से हराया।
I
Iमुख्य अतिथि पिट्टू फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कैलाश विजीयवर्गीय ने कहा कि भारत के पुरातन को बढ़ावा देने के लिए फेडरेशन लगातार प्रयास कर रही है। पिट्टू को ओलंपिक तक ले जाना लक्ष्य है। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। इस दौरान विधायक उमेश शर्मा, ओम प्रकाश मल्ल, रंजना, वर्षा कंडारी, उमा रौथाण, रितिक भट्ट, अवध कुमार पटेल, कृपाल दास बैरागी, सुयश भार्गव, हरदीप सिंह, नवीन गौड़, हरिनारायण यादव, गुलाब सिंह चौहान, कृष्ण गोपाल मिश्रा, ईश्वर सिंह चौहान, पीसी पांडे आदि मौजूद रहे।I