I
IIपीटीए शिक्षक राजकीय मानदेय की मांग के लिए सात अप्रैल से शिक्षा निदेशालय में धरने पर बैठे हैं। शिक्षकों ने बुधवार को कहा कि प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2016 के बाद नियुक्त पीटीए शिक्षक राजकीय मानदेय से वंचित हैं। कहा कि मांग है कि कट-ऑफ डेट संशोधित कर सभी पात्र शिक्षकों को मानदेय में शामिल किया जाए। धरना देने वालों में नीरज कुमार, कल्पना सेमवाल, रेखा पंवार, दीक्षा, सोनम राणा आदि मौजूद रहे। I