फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ः एसआई ने महिला को कोतवाली में बंद करके बेल्ट से पीटा, शरीर पर गहरे जख्म

Sun, 20 Oct 2019 11:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़

सार

  • मुनस्यारी में थानाध्यक्ष की दबंगई के बाद अब महिला सब इंस्पेक्टर पर आरोप 
  • मकान मालिक, एक महिला सहित तीन लोगों से चल रहा है महिला का विवाद
विज्ञापन
महिला के हाथ में पड़े नील का निशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुनस्यारी में थानाध्यक्ष की दबंगई के चलते फजीहत झेल रही मित्र पुलिस के एक और पुलिस कर्मी पर मारपीट का आरोप लगा है। इस बार मामला पिथौरागढ़ कोतवाली का हैं, जहां तैनात एक महिला सब इंस्पेक्टर पर एक महिला ने कोतवाली में बंद करके बेल्ट से पीटने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पिटाई से महिला के शरीर पर गहरे जख्म बने हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कराकर सख्त कार्रवाई की बात कही है। शनिवार को पिथौरागढ़ शहर में किराए के मकान में रहने वाली कमला ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे शिकायत पत्र में कहा कि उसका अपने मकान मालिक और एक महिला सहित कुछ लोगों से विवाद चल रहा है।
 

महिला के शरीर पर पड़े हैं नीले निशान

इस मामले में उसके खिलाफ थाना कोतवाली में शिकायत की गई है। दो दिन पहले दो पुरुष और एक महिला कांस्टेबल उसे बुलाकर कोतवाली ले गए। इसके बाद उसे एक कमरे में बंद करके बेरहमी से पीटा गया। मिन्नत करने के बावजूद पुलिस कर्मी नहीं पसीजे और बेल्ट की मार से उसके शरीर पर नीले निशान पड़े हैं।

पीड़ित महिला ने पुलिस कर्मियों पर पीटने के बाद जबरन गलत बयान लिखवाने का आरोप लगाते हुए खुद की जान को खतरा बताते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला ने एसपी को मेडिकल रिपोर्ट भी सौंपी। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

शिकायत पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई

इधर पीड़ित महिला ने सामाजिक कार्यकर्ता नम्रता बोहरा के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम आरडी पॉलीवाल को भी शिकायत पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। एडीएम ने पीड़िता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। 

पीड़ित महिला की शिकायत पर संबंधित महिला एसआई से भी पूछताछ की गई। मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी आरएस रौतेला को सौंपी गई है। यदि महिला एसआई दोषी पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
- रामचंद्र राजगुरु, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें