फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh Landslide: टनकपुर-तवाघाट हाईवे पर हुआ भारी भूस्खलन, छिरकिला डैम के पास उफान पर आया बरसाती झरना

Mon, 07 Aug 2023 06:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला(पिथौरागढ़)

सार

लगातार बोल्डर आने से सड़क खोलने में दिक्कत आ रही है। कोशिश है जल्द से जल्द रास्ता खोल दिया जाए। 
विज्ञापन
भूस्खलन से रास्ता बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टनकपुर तवाघाट एनएच पर सोमवार को घटखोला के पास भारी भूस्खलन हो गया। इस दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से सड़क बंद होने गई है। जिससे दारमा, व्यास और चौदास घाटी का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है।

विज्ञापन


गौरीकुंड में 20 लोग लापता: नदी और मलबे में जमीन से आसमान तक हो रही 'जिंदगी की तलाश'...पर हर बार हो रहे निराश

साथ ही दर्जनों वाहन और ग्रामीण फंस गए। हिलवेज कंपनी के पीआरओ त्रिलोक दानू ने बताया कि लगातार बोल्डर आने से सड़क खोलने में दिक्कत आ रही है। कोशिश है जल्द से जल्द रास्ता खोल दिया जाए। 

छिरकिला डैम के पास उफान पर आया बरसाती झरना

रविवार दोपहर तवाघाट सोबला सड़क पर छिरकिला डैम के पास बरसाती झरना उफान पर आ गया। झरने के पास पहाड़ी से मलबा और बोल्डर आने से सड़क बंद हो गई।

विज्ञापन


दारमा घाटी के ग्राम दुग्तू के वाहन स्वामी देवेंद्र कुमार जब डैम के पास सड़क बंद मिलने पर बोल्डर हटाने लगे तभी अचानक झरने के पास पहाड़ी से एक हिस्सा टूटकर गिर गया। जिससे वे चोटिल हो गए। अन्य लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन

उफान पर आया झरना - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर गिरी चट्टान

नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोगांव से पहले भेड़िया पखान में शाम करीब पौने पांच बजे चट्टान दरक गई। बारिश के कारण यहां मलबा आने से रास्ता बंद हो गया और दोनों तरफ वाहन फंस गए। गनीमत रही कि व्यस्तम मार्ग में कोई वाहन चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें