फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिरान कलियर के उर्स पर छाया 'काला साया'

Tue, 09 Dec 2014 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की, पिरानकलियर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की विस्फोट के बाद इसी माह शुरू हो रहा कलियर उर्स अतिसंवेदनशील हो गया है। पुलिस अधिकारी इससे लेकर गंभीर नजर आ रहे हैं। सुरक्षा की नए सिरे से समीक्षा करते हुए यहां अब और ज्यादा प्रभावी कदम उठाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


पिरानकलियर में हर साल होने वाले सालाना उर्स में देशभर से ही नहीं पाकिस्तान समेत कई देशों से जायरीन जियारत करने के लिए आते हैं।

वैसे हर साल यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाते हैं लेकिन उर्स से कुछ दिन पहले ही रुड़की में विस्फोट होने से पिरानकलियर में शुरू हो रहा सालाना उर्स सुरक्षा के लिहाज से अतिसंवेदनशील हो गया है।

23 दिसंबर को मेहंदी रस्म के साथ उर्स शुरू हो जाएगा। सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस अधिकारी भी चिंतित दिख रहे रहे हैं।
विज्ञापन

कलियर के सुरक्षा इंतजाम पर विशेष नजर

उर्स के कुछ ही दिन पहले हुए विस्फोट ने पुलिस अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। विस्फोट के बाद पुलिस अधिकारी नए सिरे से सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं। मंगलवार को एसएसपी की ओर से बुलाई गई बैठक में सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठा।

कलियर में खुलने वाले थाने के निर्माण की प्रक्रिया तेज करने, उर्स के दौरान अधिक पुलिस बल तैनात करने, दरगाह क्षेत्र नई बस्ती में सीसीटीवी लगाने की बात कही गई। उर्स के दौरान निगरानी के लिए तकनीकी के प्रमुखता से इस्तेमाल की बात बैठक में उठाई गई।

तय हुआ उर्स से पहले वरिष्ठ अधिकारी यहां लोगों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया कलियर मेले को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें