फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू को दावत दे रहे है पाइप लाइन लीकेज के गड्ढे

विज्ञापन
उत्तरी हरिद्वार में पाइप लाइन लीकेज के गड्ढे में भरा पानी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
जल संस्थान के पाइप लाइनों के लीकेज के पानी के गड्ढे डेंगू को न्योता दे रहे हैं। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की फटकार और मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश के बाद भी शहर में पेयजल लाइनों के लीकेज की मरम्मत नहीं हो रही है।
विज्ञापन

भूपतवाला में 132 केवीए के बिजली घर के पास पांच-पांच फुट की दूरी पर लीकेज को ठीक करने के बाद गड्ढे खोदकर छोड़ दिया गया। यहां साफ पानी जमा है और डेंगू का लार्वा पैदा होने की आशंका है। इसी तरह से शहर के कई और इलाकों में जगह जगह पेयजल लाइनों के लीकेज से पानी जमा है। वर्तमान में कोरोना के संक्रमण से हर कोई परेशान है। ऐसे में बरसात में डेंगू फैलने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

विभिन्न विभागों की ओर से जगह जगह खुदाई करते हुए पेयजल लाइनों को क्षतिग्रस्त किया गया है। जिन्हें ठीक कराया जा रहा है।
-राकेश बमराड़ा अपर सहायक अभियंता जलसंस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें