फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड हाईकोर्ट: चीफ जस्टिस रमेश रंगनाथन 27 को होंगे रिटायर, विजय कुमार मलिमथ संभालेंगे सीजे का दायित्व

Thu, 16 Jul 2020 11:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल

सार

  • वरिष्ठ न्यायमूर्ति रवि विजयकुमार मलिमथ संभालेंगे सीजे का दायित्व
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजे) रमेश रंगनाथन 27 जुलाई को सेवानिवृत हो रहे हैं। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश के कार्यों का दायित्व हाईकोर्ट के सबसे वरिष्ठ न्यायमूर्ति रवि विजयकुमार मलिमथ संभालेंगे।      

विज्ञापन


राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी राजेंद्र कश्यप के हस्ताक्षरों से बृहस्पतिवार को जारी आदेश में यह जानकारी दी गई है । आदेश में कहा गया है कि 27 जुलाई को मुख्य न्यायाधीश के सेवानिवृत्त होने के बाद 28 जुलाई से मुख्य न्यायाधीश के ऑफिस के दायित्वों का निर्वहन वरिष्ठ न्यायमूर्ति मलिमथ करेंगे।

हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मलिमथ ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति के रूप में पांच मार्च 2020 को शपथ ग्रहण की थी। कॉलेजियम ने 12 फरवरी को कर्नाटक के न्यायमूर्ति मलिमथ को उत्तराखंड हाईकोर्ट भेजने की संस्तुति की थी।
विज्ञापन


25 मई 1962 को जन्मे न्यायमूर्ति रवि विजयकुमार मलिमथ कर्नाटक हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश स्वर्गीय वीएस मलिमथ के सुपुत्र हैं। उन्हें 28 जनवरी 1987 में बंगलौर से अधिवक्ता के रूप में मुख्यतया सांविधानिक, सिविल, क्रिमिनल, लेबर, सर्विस के मामलों की प्रैक्टिस शुरू की। जिसके बाद उन्हें 18 फरवरी 2008 को कर्नाटक हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायमूर्ति के रूप में नियुक्त किया गया। 17 फरवरी 2010 को वे स्थायी न्यायमूर्ति बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें