पूरे गांव में होली के जश्न के बीच सड़क हादसे में प्रधान पति की मौत के बाद होली की तैयारियां धरी की धरी रह गईं। मनमोहन तिवारी की मौत का लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार होली के आयोजन का मन था, लेकिन मनमोहन की मौत के बाद होली का जश्न मातम में बदल गया। लोगों का कहना है कि मनमोहन सिंह मिलनसार स्वभाव के थे और लोगों की मदद करते थे। ग्रामीणों को उनकी मौत पर विश्वास नहीं हो पा रहा है।
हेल्पिया में कैंटर वाहन दुर्घटनाग्रस्त तीन घायल
अस्कोट हेल्पिया के पास शनिवार रात एक कैंटर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक और परिचालक सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से निकाल अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर थानाध्यक्ष मो. आसिफ खान के नेतृत्व में पुलिस घटना स्थल पहुंची। हादसे में घायल चंद्रशेखर भट्ट, प्रकाश सिंह ऐरी निवासी मड़मानले और धन बहादुर को खाई से बाहर निकाल108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट पहुंचाया गया।