फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: रसैपाटा-खनपर मार्ग पर हादसे का शिकार हुई पिकप, एक की मौत, एक घायल

Sun, 08 Mar 2020 02:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़

सार

  • हादसे के बाद मनमोहन तिवारी(सोनू) की मौत
  • सड़क से 500 मीटर नीचे गई है पिकप
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में रसैपाटा-खनपर सड़क पर एक पिकप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में खनपर की प्रधान सपना देवी के पति की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन


रविवार को सड़क निर्माण का सामान लेकर जा रहा पिकप  वाहन (यूके 05सीए 1208) खनपर ग्राम पंचायत के भगवती मंदिर के पास अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में मनमोहन तिवारी और कल्याण सिंह घायल हो गए। स्थानीय निवासी गिरीश चंद्र भट्ट ने ग्रामीणों को हादसे की जानकारी दी। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को खाई से बाहर निकालकर 108 वाहन से जिला अस्पताल भेजा।

हादसे में गंभीर घायल प्रधान सपना के पति मनमोहन तिवारी (सोनू) के सिर, पैर और कमर में गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मनमोहन तिवारी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल भूपेंद्र सिंह (31) पुत्र कल्याण सिंह को भी चोटें आई हैं। मनमोहन तिवारी की मौत से पत्नी समेत अन्य परिजन स्तब्ध हैं। मनमोहन की पत्नी सपना तिवारी, बेटी काव्या तिवारी, पिता हरी दत्त और मां मथुरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहद मिलनसार और मददगार थे मनमोहन 

पूरे गांव में होली के जश्न के बीच सड़क हादसे में प्रधान पति की मौत के बाद होली की तैयारियां धरी की धरी रह गईं। मनमोहन तिवारी की मौत का लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है।  ग्रामीणों का कहना है कि इस बार होली के आयोजन का मन था, लेकिन मनमोहन की मौत के बाद होली का जश्न मातम में बदल गया। लोगों का कहना है कि मनमोहन सिंह मिलनसार स्वभाव के थे और लोगों की मदद करते थे। ग्रामीणों को उनकी मौत पर विश्वास नहीं हो पा रहा है। 

हेल्पिया में कैंटर वाहन दुर्घटनाग्रस्त तीन घायल
अस्कोट हेल्पिया के पास शनिवार रात एक कैंटर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक और परिचालक सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से निकाल अस्पताल पहुंचाया।  सूचना पाकर थानाध्यक्ष मो. आसिफ खान के नेतृत्व में पुलिस घटना स्थल पहुंची। हादसे में घायल चंद्रशेखर भट्ट, प्रकाश सिंह ऐरी निवासी मड़मानले और धन बहादुर को खाई से बाहर निकाल108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें