फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा सेब से लदा पिकप वाहन, एक की मौत

Fri, 26 Jul 2019 08:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालसी
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह सेब की पेटियों से लदा एक पिकप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पिकप चालक को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह करीब 5:30 बजे एक पिकप हिमाचल प्रदेश के निरहुआ तहसील चौपाल से सेब लादकर विकासनगर की ओर आ रहा था। क्वानू के पास हटुधार नामक स्थान पर चालक नियंत्रण खो बैठका। इससे पिकप 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में अमर सिंह (58) पुत्र सादीराम निवासी घुंटाड़ी गांव, पोस्ट ऑफिस नेरवा तहसील चौपाल जिला शिमला हिमाचल प्रदेश की मौके पर ही हो गई।

वाहन गिरने की सूचना आसपास के लोगों ने तहसील प्रशासन को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे राजस्व उपनिरीक्षक रोशन लाल शर्मा, ईश्वरी दत्त शर्मा ने ग्रामीणों की मदद से शव को खाई से बाहर निकाला और घायल चालक गुमान सिंह माल्टा पुत्र मोतीराम निवासी मानू पोस्ट ऑफिस नेरवा तहसील चौपाल जिला शिमला को अस्पताल पहुंचाया गया। अमर सिंह के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें