फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु चंद्रमोहन महाराज पर दुष्कर्म के आरोप का मामला, पीड़िताओं को लेकर आश्रम पहुंची पुलिस

Tue, 27 Aug 2019 10:19 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

परमधाम न्यास के संचालक क्रांति गुरू चंद्रमोहन महाराज पर लगाए दुष्कर्म के कथित आरोप के मामले में महिला दरोगा ने पीड़ित महिलाओं के साथ आश्रम पहुंचकर जांच पड़ताल की। इससे पूर्व एक पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पीड़िताओं के बयान दर्ज कराने की कोर्ट से अनुमति मांगी गई है। 

विज्ञापन


राजपुर थाने में युवती समेत दो महिलाओं ने चार दिन पहले परमधाम न्यास के संचालक क्रांति गुरू चंद्रमोहन महाराज व उसके साथी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में दो महिलाएं भी सहयोगी के रूप में नामजद की गई हैं। पुलिस ने एक पीड़िता का उसी दिन मेडिकल परीक्षण करा लिया था। जबकि दूसरी पीड़िता का सोमवार को मेडिकल कराया गया।

दोपहर में महिला दरोगा दोनों पीड़िताओं को लेकर परमधाम आश्रम पहुंची, जहां पर बारीकी से जांच पड़ताल की गई। पुलिस दोनों महिलाओं के मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के बयान दर्ज कराने की तैयारी में है। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में आने वाले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें